Jan Mudde

No.1 news portal of India

जिन बच्चों के हाथों में होनी चाहिए थीं किताबें वह मांग रहे भीख,कलियर शरीफ में भिखारी बच्चों से ज़ायरीन बेहद परेशान,अधिकारी बेखबर

Spread the love

अतीक साबरी

जिन बच्चों के हाथों में किताबें और  स्कूल की ड्रेस होनी चाहिए थी आज वही मासूम बच्चे भीख मांगने को मजबूर हैं आलम ये है कि कलियर शरीफ  स्थित हज़रत साबिर साहब  की विश्व प्रसिद्ध दरगाह है जहाँ पर देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में ज़ायरीन अपनी मन्नत मुरादें लेकर पहुंचते हैं लेकिन  हैरत की बात ये है कि दरगाह के आसपास सैंकड़ो मासूम बच्चे हर रोज़ भीख  मांगते नज़र आते हैं जिनसे बाहर से आने वाले ज़ायरीन भी बेहद परेशान हैं। ये इतनी बड़ी संख्या में बच्चे किसके हैं कहाँ से आए हैं इसकी जानकारी भी शायद  किसी के पास नहीं है।खास बात ये है कि बाल सरंक्षण विभाग और तहसील प्रसाशन  के अधिकारी आखिर  इन बिखारियों को लेकर  क्यों बेखबर बना हुआ है इसका जवाब भी किसी के पास नहीं है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध दरगाह पर पूरे देश से हज़ारों ज़ायरीन हर रोज़ कलियर शरीफ पहुंचते हैं ज़ायरीन के दरगाह में  प्रवेश करते ही उसे एक  दर्जन से अधिक  भिखारी बच्चे  घेर कर उनसे भीख देने का दबाव बनाते हैं इन बच्चों को  सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में पड़े लोग सुबह सवेरे ही दरगाह के लिए निकाल देते हैं हालांकि अब तो हालात और भी बिगड़ते जा रहे हैं इन बच्चों में अब नशाखोरी और चोरी जैसी आदतों को बढ़ावा मिल रहा है ।दरगाह प्रबन्धन भी इस ओर कोई कदम नहीं उठा पा रहा है।हैरत की बात ये है कि आए दिन दरगाह में जहां देश के कोने कोने से वी आई पी  के अलावा तमाम अधिकारी भी कलियर शरीफ में रहते हैं लेकिन किसी ने भी आज तक इस मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया है।

हालांकि कलियर शरीफ का खुफिया विभाग भी  इससे बेखबर बना हुआ है कलियर शरीफ  में  कई  बार झुग्गी झोपड़ियों से  बांग्लादेशी नागरिक तक पकड़े जा चुके हैं ये बच्चे कहां से आए हैं इनका किसी के पास कोई रिकॉर्ड तक नहीं है।एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ साथ बालिका शिक्षा पर करोड़ों के बजट खर्च कर रहीं हैं तो वहीं कलियर में दरगाह के आसपास मासूम बेटियां दिन रात भीख मांगती नज़र आ रहीं हैं जिसने सरकार के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। अब देखना ये है कि बाल सरंक्षण आयोग इस मामले में क्या कर पाता है। पिरान कलियर स्थित दरगाह मेन गेट पहाड़ी बाजार ,रूडकी रोड, धनौरी रोड, दरगाह अबदाल साहब रोड के ही आस पास रहने वाले भिखारी परिवारों की संख्या लगातार बढती जा रही हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369