आरिफ़ नियाज़ी
कलियर के माजरी गांव में सरकारी स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप लगने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी उन्होंने साफ साफ कहा कि उन्होंने स्कूल की भूमि पर किसी तरह का कोई कब्ज़ा नहीं किया है कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों को पूरा करने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन पर स्कूल की भूमि एक इंच भी निकल जाए तो अपना घर भी देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी घटिया राजनीति से लोगों को परहेज़ करना चाहिए । राजबाला सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि विरोध कर रहे लोगों का मकसद स्कूल की भूमि नहीं बल्कि उन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष पद से हटवाने का है जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे।गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व माजरी गांव के कुछ ग्रामीणों ने कलियर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर स्कूल की भूमि कब्जाने का आरोप लगाया था।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी और उनके पति अशवनी सैनी मीडिया से रूबरू हुए।उन्होंने कहा कि स्कूल की भूमि का मामला 2005 से चल रहा है भूमि उनके पति के नाम है जबकि उन्हें जो पद मिला है भाजपा के संगठन ने दिया है संगठन सर्वोपरि है इसमें विरोध करने से कुछ नहीं होने वाला। राजबाला सैनी ने कहा कि स्कूल की भूमि की पहले भी पैमाइश हुई है और आगे भी कराई जाए अगर उन पर स्कूल की भूमि निकलती है तो वह अपने घर को भी तोड़ने को तैयार हैं लेकिन झूठे आरोप किसी के बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में रहीं जॉइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने भी मौके का पहुंचकर पैमाईश कराई थी जिसमें कानूनगो को उन्होंने जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के सख्त आदेश भी दिए थे लेकिन कानूनगो उसी समय सेवानिवृत्त हो गए जिससे उन्हें रिपोर्ट आज तक नहीं मिल सकी।

उन्होंने भी माना था कि स्कूल की भूमि नहीं है लेकिन वह अधिकारियों से मांग करतीं हैं कि अगर किसी को शक है तो पुनः भूमि की पैमाइश कराई जाए जिसमें वह पूरा सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि उल्टे सीधे आरोप लगाने वाले भी उनके परिवार के लोग हैं गांव एक परिवार होता है लेकिन अगर सड़कों पर उतरकर मंडल अध्यक्ष को झूठा बदनाम किया जाएगा और परिवार पर अनर्गल बयान लगाए जाएंगे तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी के पति अशवनी सैनी ने कहा कि 2005 से स्कूल की भूमि का मामला चल रहा है कोर्ट के साथ साथ चकबंदी और तहसील प्रशासन में भी चला।

उनका कहना था कि नक्शे के अनुसार स्कूल की भूमि लंबाई में 84 मीटर है स्कूल अपनी पूरी कर ले जो बचेगी उसे उन्हें लौटा दें। अगर नहीं बचती तो उसे नहीं लेंगे। आज भी उनकी चार मीटर स्कूल में निकलती है जिसकी पैमाइश होना आवश्यक है । उन्होंने कहा कि जिस तरह से भजपा मंडल अध्यक्ष पर आरोप लग रहे हैं वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।राजबाला सैनी अपने कार्यों के दम पर मंडल अध्यक्ष बनीं हैं भाजपा किसी की बपौती नहीं है भाजपा में काम करने वाले लोगों को आगे बढ़ाया जाता है विरोध करने वाले लोगों का मकसद स्कूल से नहीं बल्कि भाजपा मंडल अध्यक्ष पद से है जो पार्टी को बदनाम करने की कोशिश में लगे रहते है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने गांव में इन लोगों को बैठक करने का निमंत्रण दिया था लेकिन ये उसके लिए भी नहीं माने। उन्होंने कहा कि स्कूल सभी का है स्कूल की उन्होंने किसी तरह की कोई भूमि पर किसी तरह का कोई कब्ज़ा नहीं किया है अगर उन पर ऐसे आरोप लगाएंगे तो वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।इस मौके पर ब्रहम सिंह सैनी,विकास सैनी,अर्जुन सैनी,आदर्श सैनी,अंकुर सैनी,अशवनी कुमार,सौरभ सैनी और अनुभव सैनी आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राजबाला सैनी 2005 से 2016 तक दो योजना गांव की प्रधान रहीं,जनता इंटर कॉलेज गुम्मावाला माजरी की 2007 में प्रबंधक रहीं,2006 में कलियर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रहीं,2012 में कलियर से भाजपा मंडल अध्यक्ष और बाद में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बनी।2014 से 2019 तक सासंद प्रतिनिधि रहीं वर्तमान में कलियर से भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ साथ मेहवड साधन सहकारी समिति की डायरेक्टर भी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला