Jan Mudde

No.1 news portal of India

अशोक नगर में सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से हुआ वायरल, मारपीट में भाजपा नेत्री भी शामिल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की के बूचडी के अशोकनगर इलाके में निर्माणाधीन सड़क को लेकर महिलाओं के दो पक्ष आपस भीड़ गए जिनमे जमकर लातघूँसे और पथराव तक हुआ  मारपीट से मौके पर अफरातफरी मच गई तभी किसी ने मारपीट की वीडियो अपने मोबाइल में बना ली। महिलाओं के बीच हुई इस मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।इस  मारपीट में  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  मालती नेगी भी घायल हुई है।आरोप है कि अशोक नगर इलाके में इस समय टाइल्स की सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है जिसे लोकनिर्माण विभाग बना रहा है।

सड़क निर्माण को रुकवाने के लिए अशोक नगर में एक पक्ष के लोग पहुंच गए जिनका आरोप था कि सड़क ऊंची बनने से जलभराव की स्थिति रहेगी इसलिए सड़क को नीचा बनाया जाए या फिर जल भराव की समस्या से पहले निजात मिले लेकिन वहीं दूसरे पक्ष के लोगों उनकी बातों से सहमत नहीं हुए और ठेकेदार ने सड़क का काम  भी जारी रखा। जिसे लेकर दोनो  पक्ष आमने सामने आ गए जिनमे  जमकर मारपीट हुई।हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत किया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी जलभराव होने के चलते स्थानीय लोग सड़क निर्माण  का कड़ा विरोध कर चुके हैं और वह मौके पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलाना चाहते हैं लेकिन लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी भी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं।गौरतलब है कि बूचड़ी इलाके में जलभराव की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं जिसका समाधान आज तक भी शासन प्रशासन के लोग नहीं करा पाए हैं थोड़ी बरसात में ही हालात और भी खराब हो जाते हैं जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्यापत है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369