आरिफ नियाज़ी
रुड़की एक तरफ मोदी सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों के बजट उपलब्ध करा रही है तो वहीं डेंगू और मलेरिया जैसी माहमारी ना फैले इसके लिए भी लोगों से गंदा पानी जमा ना होने की अपील की जा रही है। लेकिन तेलीवाला पनियाला रोड़ पर आएशा मस्जिद के सामने गंदे जलभराव से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो चुका है।ये गंदा पानी मस्जिद के ठीक सामने एक बड़े प्लाट में जमा है इस प्लाट का स्वामी कौन है इसकी भी जानकारी किसी के पास नहीं है। एक तरफ जहां स्थानीय लोगों को गंदे पानी से संक्रामक बीमारी फैलने का ख़तरा बना रहता है तो वहीं छोटे छोटे बच्चों के गिरने का डर भी अब सताने लगा है।चार फीट की गहराई में दूषित पानी मे पहले एक बच्चा भी गिर चुका है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
तेलीवाला की आएशा मस्जिद के सामने बने इस तालाब के सामने से गुजरना नमाज़ियों के लिए भी परेशानी का सबब बन चुका है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। जनप्रतिनिधियों से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से बेखबर बने हुए हैं।तेलीवाला गांव निवासी मोहम्मद दिलशाद,और आयशा मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ सईद अहमद का कहना है कि इस जल भराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद से भी जलभराव की शिकायत की है लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। नमाज़ियों के गंदे पानी से कई बार कपड़े तक भी खराब हो चुके हैं मस्जिद के सामने गंदा पानी जमा होने का कोई मकसद नहीं है।

किसी ना किसी को इसकी पहल करनी होगी।वहीं इस जलभराव से लोगों को अपने मकान की सुरक्षा का भी डर लगने लगा है। किसी भी समय इस पानी मकान को भारी नुकसान पहुंच सकता है।वहीं इस बाबत ए एस डी एम पूरण सिंह राणा ने बताया कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है जब भी आएगा उसका समाधान किया जाएगा।वहीं स्थानीय लोगों को इस गंदे पानी से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला