आरिफ नियाज़ी
2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करना चाहता है इसीलिए आज शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाज़ी नहीं है कांग्रेस पार्टी एक जुट है जिसे भी पार्टी प्रतियाशी बनाएगी उसे पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
कांग्रेस को गांव गांव और बूथ स्तर पर मज़बूत बनाना है ।उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लेना है। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने कोंग्रेस की मज़बूती पर बल देते हुए कहा कि इस बार भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है और प्रदेश में काँग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित और पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रहे है ऐसे लोगों को टिकट देना चाहिए।वहीं पार्टी पैराशूट प्रत्याशी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि आज भाजपा की जनवोरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है।

कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाना है ताकि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन सके।इस दौरान बैठक में मेनपाल सिंह, राम सिंह सैनी ,रश्मि चौधरी, उमेद गाजी ,सुभाष सरीन, प्रमोद जौहर,श्रवण गोस्वामी, मकसूद हसन ,मुबाशिर, राजेंद्र बॉडी, मकसूदन,बिट्टू शर्मा, सुशील कश्यप ,नासिर हुसैन, मंजू कश्यप, डॉ. अफजाल, श्याम सिंह,सुरेश शर्मा,दीपक चौहान, दिनेश पुंडीर, भूषण त्यागी, लक्की त्यागी, सरफराज, कुर्बान, यासमीन, संजय गुड्डू ,देवेंद्र प्रताप सिंह सैनी,महेंद्र सिंह, राजबीर रोड, आशीष, मुरसलीन, सालिम, चंद्रपाल, केहर सिंह, भूपेंद्र,सूरज नेगी, वेदपाल सैनी, सलीम, एसपी कौशिक, बेबी खन्ना आदिसैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला