Jan Mudde

No.1 news portal of India

पिरान कलियर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगा सरकारी स्कूल की भूमि कब्जाने का बड़ा आरोप, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के माजरी गांव में प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर कब्ज़े के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इस बार पिरान कलियर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी की अपनी ही  पार्टी में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन पर स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जा करने का गंभीर  का आरोप लगा है।आज शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर  मंडल अध्यक्ष के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी की और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का भी निर्णय लिया। इस दौरान ग्रामीण सुमित सैनी,रविकांत सैनी,रविन्द्र सैनी,अशवनी सैनी,कर्मवीर सैनी,अनुज कुमार,सन्नी ,राहुल सैनी,अशवनी आदि दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी की शिकायत आला अधिकारियों के साथ साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

वहीं माजरी गांव के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जा है जिसका प्रशासन भी कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। दरअसल ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी  केंद्र बनवाने का भरोसा दिलाकर सरकारी स्कूल की भूमि  पर अवैध कब्जा किया है। ग्रामीण अमित सैनी का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने की आड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी ने अवैध निर्माण कर दिया है स्कूल परिसर में एक दीवार का निर्माण किया है जो पूरी तरह से अवैध है  जिससे स्कूल का ग्राउंड  भी कम  हो चुका है।अब स्कूल के बच्चों को खेलने में भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

अमित सैनी का आरोप है कि स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला पिछले 6 माह से चल रहा है जिसकी दो बार पैमाइश भी कराई जा चुकी है अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में भी अवैध कब्जा बताया है सभी दस्तावेज में स्कूल की भूमि अंकित है लेकिन शासन प्रशासन के लोग सत्ता के दबाव में भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं ।उन्होंने चेतावनी दी कि अब ग्रामीण आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की  जा चुकी है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल के बच्चों के खेलने का अच्छा ग्राउंड था जिस पर अब कब्ज़ा हो चुका है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अगर जल्द ही स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जा ना हटाया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका बड़ा नुकसान पहुंचेगा। वहीं रविकांत सैनी ने बताया कि  उन्होंने सीएम पोर्टल पर 16 फरवरी 2021 को स्कूल पर कब्ज़ा करने की शिकायत की थी लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। गौरतलब है कि प्राथमिक स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ने लगा है भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है।नगर पंचायत और विधानसभा चुनाव में इसका कितना प्रभाव भाजपा पर पड़ेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इतना ज़रूर है कि अब  स्कूल की भूमि को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369