Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य को कार्यभार ग्रहण करने के उप शिक्षा अधिकारी ने दिए सख्त आदेश, कार्यभार ग्रहण ना करने पर होगी सख्त कार्यवाही

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की उप शिक्षा अधिकारी ने कार्य दायित्व का निर्वहन ना करने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी पत्र दिया है।इतना ही नहीं उन्होंने वेतन रोकने की चेतावनी भी दे डाली है। गुरुवार को उप शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) सुबोध मलिक ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नम्बर 12 की प्रधानाध्यापक वंदना आहूजा को तत्काल प्रधानाध्यापक का कार्यभार संभालने हेतु निर्देशित करते हुए चेतावनी पत्र दे डाला है और अब वेतन रोकने की चेतावनी तक दे डाली है। गौरबतलब है कि रा0 प्रा0 वि0 नम्बर 12 में वंदना आहूजा की पदोन्नति प्रधानाध्यापक पद पर हुई थी परंतु वंदना आहूजा ने आज तक अपना प्रधानाध्यापक का कार्यभार ग्रहण नहीँ किया है

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक नीना शर्मा ने उप शिक्षा अधिकारी रुड़की को इस सम्बंध में  लिखित शिकायत  की थी जिसके तहत उप शिक्षा अधिकारी रुड़की ने शिक्षिका को पत्र देकर आदेशित भी किया था परंतु शिक्षिका वंदना आहूजा द्वारा अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए आज तक प्रधानाध्यापक का दायित्व ग्रहण नहीँ किया है। अब सुबोद्ध मलिक ने अंतिम चेतावनी पत्र देते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण करने हेतु आदेशित किया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369