आरिफ नियाज़ी
रुड़की के सिविल होस्पिटल की एमरजेंसी में पहुंचे घायल एक ही परिवार के चार लोगों ने अपने गांव के तीन लोगों पर मामूली बात को लेकर हमला करने और गाली गलौच करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल करौंदी गांव निवासी रजनीश पुत्र निछत्तर,उसकी पत्नी सुमन रानी ,उसका भाई गुलशन और सचिन पुत्र देशराज ने अपने गांव के पटवारी पुत्र ऋषि,बुध सिंह पुत्र बदलू और ऋषि पर आरोप लगाया कि गांव में बीती 24अगस्त को घर के बाहर खेल रहे बच्चों में कहासुनी हो गई थी जो परिवार के बड़ों तक पहुंच गई। राजनीश ने बताया कि वह आरोपियों के घर बात करने के लिए पहुंचा तो वहां उसे घर की महिलाओं ने घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी शोर शराबा सुनकर पटवारी उर्फ मोनू भी मौके पर पहुंच गया
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसने पीछे से धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामे की आवाज़ सुनकर उसकी पत्नी और भाई भी मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने निहत्थे लोगों पर लाठी डंडो से जमकर हमला बोल दिया।आरोपी पटवारी,बुध सिंह और ऋषि ने उनको दौड़ा दौड़ा कर पीटा और उनके साथ गाली गलौच भी की किसी तरह से बेसुध होकर वह मौके से अपनी जान बचाकर भागे। हालांकि उनका आरोप था कि पुलिस भी इस मामले में टालमटोल कर रही है अभी तक पुलिस ने कोई केस भी दर्ज नहीं किया है।
वहीं भगवानपुर थानाध्यक्ष पी डी भट्ट का कहना है कि फिलहाल तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।फिलहाल सभी घायलों का उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला