Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर कस्बे को जल्द मिलेगी गंदगी और कूड़े से निजात, लीज पर ली गई भूमि पर जल्द बनेगा कम्पोस्टिंग प्लांट, नगर पालिका कस्बे को ग्रीन ऐंड क्लीन बनाने में जुटी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर कस्बे को जल्द ही सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर से निजात मिलने वाली है कस्बा जल्द ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहद साफ और  सुंदर नज़र आएगा। नगर पालिका ने कस्बे के कूड़े के निस्तारण के लिए बीस बीघा भूमि लीज पर ली है जिस पर  जल्द ही कम्पोस्टिंग प्लांट लगाया जाएगा। कस्बे का तमाम कूड़ा और गंदगी कम्पोस्टिंग प्लांट  में जाएगी। दरअसल कूड़े से कस्बे वासियों को जल्द निजात मिलने वाली है।

नगर पालिका मंगलौर के अधिशासी अधिकारी अज़हर अली ने बताया कि  इस प्लांट को लगने में लगभग छह माह का समय लग जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका जल्द ही एक कंपनी के लिए टेंडर करेगी ये कंपनी  घर घर जाकर कूड़ा उठाएगी। कूड़ा पहले भी  उठाया जा रहा था लेकिन अब कंपनी के लोग कड़ी मेहनत के साथ कूड़ा उठाने का काम करेंगे।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने बताया कि पहले कूड़े और प्लास्टिक को अलग अलग किया जाएगा। बाद में जमा की गई  प्लास्टिक से दाना तैयार होगा प्लास्टिक का भी बड़ा प्लांट लगाने  की योजना है ताकि उससे कस्बे और आसपास के लोगों को रोजगार  प्राप्त हो सके। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इससे नगर पालिका की आए भी बढ़ेगी। अज़हर अली ने बताया कि नगर पंचायत कस्बे के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है जहां जहां कस्बे में जल भराव की समस्या है उसे भी दूर करने की कोशिश की जा रही है।जल्द ही मंगलौर कस्बा क्लीन एण्ड ग्रीन नज़र आएगा। कस्बे की साफ सफाई को लेकर नगर पालिका प्रबंधन का खास ज़ोर रहेगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369