Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,घोड़ा बग्गी से मिट्टी के बर्तन बेचने पुरकाजी जा रहा था मर्तक ईलम सिंह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

नारसन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक घोड़ा बग्गी को टक्कर मार दी जिसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बग्गी में भरे तमाम मिट्टी के बर्तन टूट गए। दरअसल  नारसन गांव के  मखदूमपुर गांव निवासी 65 वर्षीय ईलम सिंह प्रजापति पुत्र मकन्दा माटी के बर्तन बनाकर बेचने का काम करता था जिसके चलते आज बुधवार को अपनी घोड़ा बग्गी से मिट्टी के बर्तन भरकर पुरकाजी की ओर जा रहे थे जैसे ही उनकी घोड़ा बग्गी नारसन के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे ईलम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घोड़ा गंभीर रूप से घायल है।जैसे ही उनके परिवार को सूचना लगी तो परिवार में कोहराम मच गया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

मौके पर पहुंची नारसन पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्ज़े में लेकर मंगलौर कोतवाली में खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस मर्तक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है।वही  मर्तक  के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस बाबत मंगलौर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक को हिरासत में लिया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369