Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के इकबालपुर के पास तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरीफ नियाज़ी

झबरेड़ा के इकबालपुर गांव के पास बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।देखते ही देखते मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इकबालपुर पुलिस ने घायल युवक को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।फिलहाल पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
दरअसल ज़िला सहारनपुर के बिजोपुरा के खेड़ी जुनारदार गांव निवासी कुंवर सेन पुत्र शोभाराम अपनी बाईक से अपने घर लौट रहा था जैसे ही वह इकबालपुर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।कुंवर सेन बेसुध होकर सड़क पर गिर गया जिसे देखकर आसपासा के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया है जहाँ से उसकी हालत को नाज़ुक देखते हुए ऐम्स ऋषीकेश  रैफर किया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं और घटना की उन्होंने जानकारी ली।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369