आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के बूचडी इलाके में जल भराव से लोग बेहद परेशान है आलम ये है कि अब स्थानीय लोगो ने टाइल्स की बन रही सड़कों का काम भी रुकवा दिया है। स्थानीय लोगों में निर्माण एजेंसी के खिलाफ भी रोष बढ़ता ही जा रहा है। आज रविवार की शाम को शिवाजी कालोनी,डी ब्लॉक, मंदिर वाली गली और ढंडेरा के लोगों ने निर्माणधीन सड़क पर गहरी आपत्ति जताते हुए अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा जो सड़कें बनाई जा रहीं हैं वह बहुत ऊंचाई पर है जबकिं पहले बनी सड़कें बेहद नीचे हैं अगर सड़कों को ऊंचाई पर बनाया गया तो बरसात का तमाम पानी घरों में घुस जाएगा।

बूचडी डी ब्लॉक में जल भराव से स्थिति बेहद खराब हो चुकी है लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो चुका है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को भी अवगत कराया था लेकिन सिवाए कोरे आश्वसनों के कुछ हासिल नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी गई अगर जल्द ही जलभराव की स्थिति से निजात ना मिली और सड़कें उनके अनुसार ना बनाई गई तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की होगी इस मौके पर कैप्टन देवकरण सिंह ने बताया कि साडे 32 लाख की लागत से इन सड़कों को तैयार किया जा रहा है लेकिन जल निकासी के लिए कोई समाधान विभाग द्वारा नहीं किया गया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
यहां पर लोगों का जीना दो बार हो जाएगा वही रामलाल काला नेवी लोक निर्माण विभाग और स्थानीय विधायक गंभीर आरोप लगाए इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने एसडीएम से लेकर निर्माण एजेंसी के सभी लोगों को इस बाबत अवगत कराया लेकिन सभी लोग इस मामले में लापरवाह बने हुए हैं इस मौके पर विनय सैनी, सुशील कुमार ,रमेश गिरी, राम सिंह, शैलेंद्र तोमर, योगेश गुप्ता, सुरेंद्र, संजीव राठी, दीपक पाल,परमानंद द्विवेदी, ईश्वर गिरी, श्रीपाल भारद्वाज ,मदन मोहन, यशवंत भंडारी सरदार सिंह भंडारी प्रताप सिंह ,हरचरण महेंद्र सिंह, रावत राजेंद्र राय,गजे सिंह, परमानंद द्विवेदी, कुंवर सिंह राणा,अनुसूया प्रसाद, शोभा देवी ,परमेश्वरी देवी, सुमति देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला