आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव का समय नज़दीक आता जा रहा है वैसे वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ने लगी हैं । एक तरफ जहां रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा वर्तमान में विधायक है तो वहीं भाजपा से कई और लोग भी अपनी अपनी दावेदारी करने में जुट गए हैं । भाजपा नेता डॉ अनिल शर्मा , संजय अरोड़ा के बाद अब अधिवक्ता नवीन जैन ने भी रुड़की से भाजपा हाईकमान से प्रतियाशी बनाये जाने की मांग की है। नवीन जैन का दावा है कि वह पिछले लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं उनकी इस सेवा को देखते हुए ही भाजपा उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रतियाशी बनाएगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि प्रदीप बत्रा वर्तमान में भाजपा से विधायक हैं जिन्होंने काफी विकास कार्य कराए है जिनकी अपनी अलग पहचान है लेकिन अगर पार्टी बत्रा को किसी अन्य पद पर रखे और उन्हें भाजपा हाईकमान ने विधानसभा में चुनाव में मौका दिया तो वह पार्टी के बेहद आभारी रहेंगे इतना ही नहीं शहर की तस्वीर बदलने का काम भी करेंगे। नवीन जैन ने कहा कि रुड़की की तमाम जनता उनके साथ है जो उन्हें विधानसभा में भेजना चाहती है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि बेहद साफ सुथरी है आज तक भी कोई आरोप उन पर नहीं लगा है पार्टी को एक मौका उन्हें अवश्य देना चाहिए।
भाजपा ने अगर उनकी योग्यता को देखते हुए टिकट दिया तो वह साबित कर देंगे कि उनके जैसा कोई विधायक नहीं हो सकता। उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरी आशा है कि इस बार भाजपा उन्हें टिकट देगी और वह जीतकर उत्तराखण्ड की विधानसभा में पहुंचेंगे। नवीन जैन ने कहा कि निरन्तर विकास होने से कोई भी संगठन कोई भी पार्टी मज़बूत होती है जिनमे एक भाजपा भी है भाजपा ने जो देश प्रदेश का विकास किया है जनता उसे देख रही है भाजपा ही देश को आगे बढ़ाने में सक्षम है।नवीन जैन ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पहुंचकर भाजपा के कई बड़े मंत्रियों से भी भेंट की है। उनका कहना था कि प्रदेश के 2022 के चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा और भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। भाजपा हाईकमान का जो भी निर्णय होगा उसका वह पालन करेंगे।टिकट मांगना उनका अधिकार है देना ना देना पार्टी हाईकमान का निर्णय है। लेकिन वह इसी तरह से पार्टी की सेवा करते रहेंगे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला