Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ हरिद्वार पहुंचे थे चैम्पियन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने के लिए खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने पूरी ताकत झोंक दी। आलम ये रहा कि शुक्रवार को  चैम्पियन अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सबसे अधिक भीड़ लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे थे। चैम्पियन के काफिले में जहां सैंकड़ो कार्यकर्ता से अपने वाहनों से हरिद्वार पहुंचे  थे वहीं चैम्पियन समर्थकों में बेहद उत्साह भी देखने को मिला। इस दौरान चैम्पियन ने दावा किया कि जे पी नड्ढा के उत्तराखंड दौरे से पार्टी बहुत अधिक मजबूत होगी और 2022 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि आज खानपुर विधानसभा से 150 से अधिक  पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे थे  जिनमें बेहद उत्साह था। जिसके बाद चैम्पियन राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ देहरादून रवाना हो गए जबकिं उनके विश्व शूटिंग चैंपियन पुत्र कुँवर दिव्य प्रताप सिंह भी कार्यकर्ताओ के साथ मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369