आरिफ़ नियाज़ी
उत्तम शुगर मील द्वारा लिब्बारेहड़ी गन्ना विकास समिति को कमीशन ना दिए जाने से कर्मचारियों के सामने अब वेतन का संकट खड़ा हो गया है। कमीशन के लिए गन्ना विकास समिति के अधिकारियों ने इस बाबत कई बार मील प्रबंधन को प्रस्ताव भी भेजे गए लेकिनकुछ नहीं हुआ।इतना ही नहीं मील प्रबंधन के अलावा गन्ना अधिकारियों को भी इस बाबत अवगत कराया लेकिन मिल प्रबंधन ने आज तक भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।

गौरतलब है कि लिब्बारेहड़ी उत्तम चीनी मिल द्वारा कमीशन का भुगतान ना होने से समिति के कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लीब्बारेहड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव मोहम्मद अनीस के मुताबिक मील प्रबंधन द्वारा समिति को कमीशन ना दिए जाने से जहां ठीक तरह से कर्मचारियों को वेतन तक ठीक तरह से नहीं मिल पा रहा है तो वहीं गन्ना किसानों को ठीक तरह से अपनी फसल के लिए बेहतर दवाईयां तक वितरित नहीं हो पा रहीं हैं कई बार उत्तम मील की प्रबन्धन समिति ने इसके लिए प्रस्ताव भी भेजे गए लेकिन आज तक भी कुछ नहीं हुआ।

सचिव का कहना है कि उत्तम शुगर मिल बीच बीच मे कुछ कमीशन समिति को देता रहा लेकिन 2016 से लगभग 16 करोड़ अभी भी कमीशन के रूप में बकाया है। हालांकि अनुदान के रूप में अभी तक कुछ प्राप्त नहीं हुआ है जो सरकारी है उसी का कुछ कमीशन मिला है। अब गन्ना समिति गन्ना भुगतान से ही कमीशन वसूल कर सकती है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला