आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा में लगातार बढ़ रही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं से पुलिस भी हैरान है। अभी पुलिस खताखेड़ी की चोरी की घटना का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने बलेलपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का गेट ही चोरी कर लिया जिससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। आनन फानन में स्कूल के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी उप खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर झबरेड़ा पुलिस तक से की है।
प्रधानध्यापक देवेंद्र कुमार का कहना है कि गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों द्वारा शौचालय का गेट चोरी कर लिया गया इतना ही नहीं चोरों ने स्कूल के अन्य कमरों के ताले तोड़ने की कोशिश भी की लेकिन उसमें वह कामियाब नहीं हो पाए।वहीं इस बाबत झबरेड़ा थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार का कहना है कि स्कूल के प्राधानाध्यापक द्वारा तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला