आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खाताखेड़ी गांव में ठेकेदार के बन्द मकान में हुई चोरी के बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ठेकेदार के आवास पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।इस दौरान भाजपा विधायक ने झबरेड़ा पुलिस से चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने का आदेश दिया है। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि किसी कीमत पर भी चोर बचने नहीं चाहिए चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।गौरतलब है कि ब्रहस्पतिवार को खताखेड़ी गांव में ठेकेदार कामिल के बन्द पड़े मकान में चोरों ने धावा बोल कर लाखों के जेवरात और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए थे।ठेकेदार का परिवार जब घर वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ देख कर उसके होश उड़ गए थे
जिसकी सूचना उसने तुरंत ही पुलिस को दी थी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि खाताखेड़ी गांव में ठेकेदार कामिल अपने परिवार सहित रहता हैं। ठेकेदार कामिल ने भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को बताया कि वह पिछले करीब एक माह से परिवार सहित देहरादून गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो उन्हें उनके पड़ोसी ने उन्हें बताया था कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है और अंदर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था।
इस बाबत थाना अध्यक्ष रविंदर कुमार का कहना है चोरों की सरगर्मी से तलाश की रही है आसपास लगे सी सी टी वी कैमरों की जाँच भी की जा रही है शीघ्र ही चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला