Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की तहसील प्रशासन ने वसूली अभियान में दिखाई सख्ती,दस बड़े बकायेदारों की सूची तहसील कार्यालय में की गई चस्पा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की तहसील प्रशासन अब वसूली को लेकर बेहद सख्त नज़र आ रहा है तहसीलदार चंद्रशेखर ने अपने  सभी स्टाफ से  वसूली करने के सख्त निर्देश दिए हैं जिसके बाद तहसील में सबसे बड़े दस बकायादारों की सूची  का बोर्ड तहसील कार्यालय में लगा दिया है जिससे बकायेदारों में हड़कंप मचा है। तहसील कार्यालय में बाहर से पहुचने वाले लोग इस बोर्ड को बड़े ध्यान से पढ़ते नज़र आ रहे हैं। दरअसल कोरोना काल मे  वसूली बेहद प्रभावित रही थी लेकिन अब तहसील प्रशासन वसूली को लेकर कोई लापरवाही छोड़ना नहीं चाहता ।वसूली को लेकर प्रशासन  बेहद गंभीर  नज़र आ रहा है तहसीलदार  चंद्रशेखर ने सभी संग्रह अमीनों को  टारगेट दे दिए हैं ।

बड़े बकायेदारों पर  प्रशासन की इस बार  सख्ती रहेगी।  लापरवाही  बरतने वाले बकायादारों के खिलाफ  कुर्की तक कि कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार चंद्रशेखर ने बताया कि सभी संग्रह अमीनों को  वसूली में लगाया गया है जिन्हें टारगेट भी दिए गए हैं वसूली में लापरवाही बरतने वाले संग्रह अमीनों के खिलाफ भी बड़ी कार्यवाही की जाएगी।अब तहसील प्रशासन ने तहसील कार्यालय पर दस  बड़े बकायेदारों की सूची चस्पा कर दी है। हो सकता है कि जल्द जहां के बकायेदार हैं उनके गांव और मकान पर भी बड़े बड़े बोर्ड लगाकर नाम लिखें जाएं ताकि बकायेदारों से जल्द से जल्द  वसूली की जा सके।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369