आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की उप शिक्षा अधिकारी रुड़की सुबोध मालिक ने मध्यान भोजन योजना का प्रभार प्राथमिक विद्यालय भौरी के सहायक अध्यापक एवं दौलतपुर सी आर सी राजेन्द्र सैनी से हटाकर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कनिष्क सहायक पंकज अग्रवाल को हस्तांतरित करने के आदेश जारी किए है।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0)हरिद्वार ने गत 20 मार्च को पत्र भेजकर एम डी एम का प्रभार सी आर सी राजेन्द्र सैनी से हटाकर कार्यालय के बाबू को देने हेतु उप शिक्षा अधिकारी रुड़की को आदेशित किया था।

तत्कालीन उप शिक्षा अधिकारी रुड़की श्री कांत पुरोहित ने 9 जुलाई को राजेन्द्र सैनी को आदेशित करते हुए पत्र निर्गत किया कि वो तत्काल एम डी एम का प्रभार कनिष्क सहायक पंकज अग्रवाल को दे परन्तु शिक्षक राजेन्द्र सैनी द्वारा ब्लॉक से लेकर जिले के अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर वर्तमान तक कार्यभार हस्तांतरित नहीँ किया है दिनांक 18 अगस्त को उप शिक्षा अधिकारी रुड़की सुबोध मालिक द्वारा पुनः पत्र जारी कर सम्बंधित अध्यापक को एम डी एम का कार्यभार पंकज अग्रवाल को हस्तांतरित करने हेतु आदेशित किया है और आदेश की अवहेलना करने पर सम्बंधित अध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला