Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा का पॉलिसी विभाग प्रदेश में बुद्धिजीवी वर्ग को जोड़ने के लिए चलाएगा बड़ी मुहिम, 2022 में भाजपा की पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार -डॉ अनिल शर्मा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

आगामी 2022 के विधानसभा  चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने अपने सभी प्रकोष्ठों और संगठन को सक्रिय करते हुए अलग अलग ज़िम्मेदारी सौंप दी है। ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना ना करना पड़े। रुड़की में भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा  पॉलिसी  विभाग के प्रदेश  सह  संयोजक डॉ अनिल शर्मा ने भी अपने संगठन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनके द्वारा कराये गए विकास कार्यों को घर घर तक पहुंचाने की मुहिम शुरू की  है। एक खास मुलाकात में  शिक्षक डॉ अनिल शर्मा का कहना है कि सरकार के पांच साल बेमिसाल को लेकर जल्द ही प्रदेश के बुद्धिजीवी लोगों से संपर्क किया जायेगा और उनके  विचारों को जानने के लिए  उनसे संपर्क किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग में  अधिवक्ता,शिक्षक, चिकित्सक,और इंजीनियर्स आदि शामिल रहेंगे। जिनसे  तार्किक रूप से  संपर्क किया जाएगा और सरकार की उपलब्धियों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी जाएगी। शिक्षक डॉ अनिल शर्मा का कहना है कि 2022 के  विधानसभा चुनाव बेहद नज़दीक है इसलिए पार्टी की बैठकों का दौर शुरू हो चुका है प्रशिक्षण कार्यक्रम भी  शुरू हो चुके है।उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन का कोई सानी नहीं है उसका मुकाबला  भी  कोई राजनीतिक दल नहीं कर सकता है। सभी प्रकोष्ठ अपनी अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।

डॉ अनिल शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि  अब समय आ गया है कि भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए सभी वर्गों का  साथ लिया जाएगा। किसान मजदूर से लेकर सभी लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा के गुड गवर्नेन्स  के प्रदेश  सयोंजक शौर्य डोभाल जी हैं जिनका उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369