Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंचे मर्तक युवक के परिजन, खेत मे पड़ा मिला था युवक का शव, अंतिम समय में फोन पर दोस्त को दी थी जानकारी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की पोस्टमार्टम ग्रह पर जैसे ही किसान के बेटे का शव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया । फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है।दरअसल लक्सर के मुखियाली कलां गांव निवासी 25 वर्षीय  रवित पुत्र रामकरण  अपने परिवार में होनहार और बेहद प्रतिभावान  युवक था जो आर्मी और पुलिस भर्ती में भी प्रयास कर चुका था ।परिजनों के मुताबिक डेढ़ साल पहले रवित की माता का भी देहांत हो गया था  जिससे रवित बेहद मानसिक तनाव से गुज़र रहा था।

आज गुरुवार को रवित सुबह सवेरे अपने खेत पर चारा लेने गया था जहाँ उसकी संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। हालांकि परिजनों के मुताबिक रवित ने मौत से पहले अपने एक दोस्त से  मोबाइल से विस्तार से  बात भी की थी जिसके बाद सूचना दोस्त ने परिजनों को दी। परिजनों को जैसे ही रवित कि मौत की सूचना लगी तो परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है। वहीं  मर्तक का  परिवार  रुड़की पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंचा जहां  पर वह रोते बिलखते नज़र आए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369