आरिफ नियाज़ी
रुड़की गौ कशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस लेकर जैसे ही सिविल हॉस्पिटल मैडीकल के लिए पहुंची तो उनसे पहले ही उसके परिजन पहुंच गए जिन्हें पुलिस ने दौड़ा दिया।दरअसल सिकरौढा गांव निवासी इकराम उर्फ कामु पुत्र रुस्तम बीती तीन अगस्त से गौ कशी के मामले में फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने दबिश देकर आज गुरुवार को उसके पुलिस ने सिकरौढा गांव से उसे गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि तीन अगस्त को भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सिकरौढा गांव में बड़े पैमाने पर गौकशी हो रही है जिसके बाद पुलिस ने गांव में दबिश दी तो गांव वालों ने पुलिस को देखकर शोर मचा दिया था।

इस दौरान गौ कशी के आरोपी मौका पाकर फरार हो गए थे ।पुलिस ने मौके से चार कुंटल गौ मांस,दो ज़िंदा गाए, और गौ वध का सामान बरामद किया था।पुलिस ने तीन अगस्त को इकराम उर्फ कामु पुत्र रुस्तम निवासी सिकरौढा, उसके भाई और तीन अज्ञात के खिलाफ गौ वध की धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं इस बाबत भगवानपुर पुलिस थाने के दरोगा आमिर खान ने बताया कि आरोपी इकराम उर्फ कामु को गौ वध मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका भाई और तीन अन्य लोग अभी फरार हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल आरोपी इकराम उर्फ कामु को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला