आरिफ नियाज़ी
एक तरफ जहां उत्तराखंड सरकार किसानों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है तो वहीं मेहवड खुर्द साधन सहकारी समिति पर भी किसानों को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है।अब किसानों को यूरिया खाद लेने के लिए लंबी लंबी लाइनों में अपनी बारी आने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा बल्कि किसान समिति कार्यालय से दस से पांच बजे तक पहुंचकर यूरिया खाद ले सकते हैं ।खाद लेने के लेने के लिए अब किसी तरह की मारामारी नहीं है।गौरतलब है कि पिछले समय मे सहकारी समितियों पर यूरिया ना मिलने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था नाराज़ किसानों ने लक्सर,भगवानपुर और मंगलौर आदि सहकारी समितियों पर यूरिया ना उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगाए थे।

लेकिन मेहवड साधन सहकारी समिति पर यूरिया की किल्लत बेहद कम समय मे देखने को मिली लेकिन अब किसानों के लिए खुशखबरी ये है कि सहकारी समिति के गोदाम यूरिया से भरे पड़े हैं जहां यूरिया की कोई कमी नहीं है। वहीं इस बाबत समिति के चैयरमैन अनिल पाल ने बताया कि इस समय किसानों के लिए समिति में यूरिया की कोई कमी नहीं है समिति किसानों के लिए है और किसान इसका लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने दावा किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है सहकारी समिति भी किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। किसानों को यूरिया खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला