आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपने क्षेत्र की सड़कों के निर्माण को लेकर जहां अक्सर चर्चा में रहते हैं तो वही अब उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशाओं और भोजन माताओं के मानदेय को लेकर अपनी सरकार से सवाल पूछा है इसके लिए भाजपा विधायक ने विधानसभा सत्र में एक सवाल लगाया है जिसका जवाब उन्हें विधानसभा सत्र में मिलेगा।हालांकि उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों मानदेय बढ़ाया भी है लेकिन अभी और बढ़ाने की आवश्यकता है।गौरतलब है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आशाएं,और भोजनमाता अपने मानदेय बढ़ाने को लेकर सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन भी कर चुकी हैं जिसके चलते सरकार ने उनका मानदेय समय समय पर बढ़ाया भी है।
लेकिन अब भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपनी ही सरकार से उनके मानदेय को लेकर सवाल कर रहे हैं जिससे सरकार की मुश्किल भी बढ़ सकती है। वहीं भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का कहना है कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,आशाओं और भोजनमाताओं की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है यही कारण है कि सरकार ने उनका समय समय पर मानदेय बढ़ाया भी है लेकिन ये मानदेय अभी भी कम है जबकि उनका कार्य अधिक है।
इसलिए ही उन्होंने विधानसभा सत्र में सरकार से प्रश्न लगाकर उनके मानदेय बढ़ाने की जानकारी मांगी है। भाजपा विधायक के इस प्रयास से आंगनबाड़ी वर्कर,भोजन् माताओं और आशाओं में खुशी की लहर है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला