आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड सरकार भले ही घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लगातार प्रयास कर रही हो लेकिन वही शिक्षा नगरी रुड़की का विनय विशाल हॉस्पिटल लगातार मरीजों की सेवाओं में आगे बढ़ रहा है आलम यह है कि उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य अन्य राज्यों से भी विनय विशाल हॉस्पिटल में पहुंचते हैं जिन्हें लाभ काफी भी मिल रहा है। अस्पताल में बेहतर योग्य डॉक्टर होने के कारण लोगों का रुझान इस हॉस्पिटल के लिए बढ़ा है।कोरोना काल मे भी हॉस्पिटल प्रबंधन ने बेहतर सुविधाएं मरीजों को दी हैं। वहीं हॉस्पिटल एनएबीएच से भी प्रमाणित हो चुका है जिसका स्थान देश भर में सांतवा है जिसे ये प्रमाणिकता मिली है।

विनय विशाल हॉस्पिटल के ट्रस्टी डॉक्टर विशाल ने बताया कि एनएबीएच की प्रमाणिकता लेने के लिए अस्पताल में मानकों को पूरा करने के लिए लगभग छह माह का समय लगा। उन्होंने बताया कि विनय विशाल हॉस्पिटल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड काल मे भी हॉस्पिटल ने बेहतर सुविधाएं दी हैं। एक सवाल के जवाब में डॉ विशाल ने बताया कि अटल आयुष्मान कार्ड की हॉस्पिटल में मरीजों को सुविधाएं दी गईं हैं अगर किसी के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और वह व्यक्ति उपचार कराने में असमर्थ है ऐसे मरीजों के उपचार के लिए एक संस्था आगे आई है जो गरीबों के उपचार कराने में आगे रहेगी।
जिनका कोई नहीं है या निर्धन लोग हैं ऐसे लोगों के लिए संस्था बेहतर कार्य कर रही है। डॉ विशाल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन और यहाँ के डॉक्टर मरीज़ का उपचार पूरी सेवाभाव से करते हैं । मरीजों को बहुत गंभीरता से देखा जाता है। सभी सुविधाएं मरीजों के लिए अस्पताल में मौजूद हैं। किसी मरीज को कोई परेशानी अस्पताल में आने के बाद ना हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाता है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला