आरिफ नियाज़ी
रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसा भारत माता की जय और अमर शहीदों की जय जय कारों से गूंज उठा।मौका था 75 वें स्वतन्त्रता दिवस का जब मदरसे के बच्चे बड़े हर्सोउल्लास के साथ यौमे आज़ादी का जशन मना रहे थे।इस मौके पर नगर निगम के ब्रांड एम्बेसेडर पूर्व सैनिक वाई के चौधरी ने आज रविवार को रहमानिया अरबी मदरसे में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और देश के शहीदों को याद किया।इस मौके पर रहमानिया मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अरशद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि 75वां यौमे आज़ादी पूरा देश बड़े जोश ओ खरोश के साथ मना रहा है।

युवाओं को भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए था।हम इस यौमे आज़ादी को इसलिए गंभीरता से नहीं लेते क्योंकि हमारे पुरखों ने अपनी जान को कुर्बान करके इस देश को आज़ाद कराया आज पूरा देश जश्न के माहौल में है जो लोग इस देश पर कुर्बान हुए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता आने वाली नस्लें भी उन्हें याद करेंगी। उन्होंने कहा कि आज लोगों को आपसी सौहार्द भाईचारे और गंगा जमनी तहज़ीब के साथ आज़ादी का जश्न मनाना चाहिए।उन महापुरुषों को याद करना चाहिए जिन्होंने इस देश को आज़ाद कराने में अपनी जान की कुर्बानी दी। ऐसे माहापुरुष आज़ादी के दीवाने मंगल पांडे,भगत सिंह, सरदार अशफाक उल्लाह खान,और राम प्रसाद बिस्मिल ऐसे नाम हैं जिनका देश को आज़ाद कराने में महत्त्वपूर्ण योगदान है जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर वाई के चौधरी ने कहा कि ये देश अपने शहीदों को कभी नहीं भुला पायेगा जो लोग इस देश के लिए न्योछावर हो गए ऐसे शहीदों को वह नमन करते है।इस मौके पर मुफ़्ती सलीम,कारी कलीम,कारी अज़हर,शाहनवाज़ उर्फ पप्पी,मोहम्मद यूसुफ,कारी महमूद,मोहम्मद सदाकत,और मोहम्मद शाबान आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला