Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के पशु चिकित्सालय में भी मनाया गया 75वां स्वतन्त्रता दिवस, वीर शहीदों को किया गया याद

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की के  पशु चिकित्सा कार्यालय  पर समस्त स्टाफ द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पशु चिकित्सालय  के कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया और सभी शहीदों को श्रद्धांजलि  दी गई ।कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे  पशु पालन विभाग के सयुंक्त निदेशक डॉ नीरज सिंघल ने कहा कि  आज पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा हैं इसके पीछे शहीदों का बलिदान है जिसे कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह ज़्यादा से ज़्यादा पशु पालन को बढ़ावा दें और अपनी आजीविका को भी बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा  पशु पालकों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिनका वह लाभ उठा सकते हैं।  उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह रुड़की में स्वतन्त्रता दिवस को सभी स्टाफ के साथ मना रहे हैं उन्होंने पशु पालकों से ज़्यादा से ज़्यादा पशु पालन कर उतपादन पर ज़ोर दिया ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आ सके।इस मौके पर रुड़की पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश चंद्र भट्ट ने सभी देशवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश को आज़ाद हुए 75 वर्ष हो चुके हैं  पूरा देश आज़ादी मना रहा है पशु चिकित्सालय पर भी ध्वजारोहण किया गया है।

उन्होंने पशु पालकों से अपील करते हुए कहा कि  बरसात के समय मे पशुओं में कई तरह की बीमारी हो जाती है पशुओं की नस्लों और उनके खानपान के बारे में जो भी जानकारी लेनी हो तो सही जगह जाएं। जो  डॉक्टर सही जानकारी दे सके इधर उधर चक्कर ना लगाएं।पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि  पशु चिकित्सालय पशुओं के देखरेख और उनके प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। पशुओं की किसी भी समस्या के लिए पशु चिकित्सालय में किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।इस मौके पर क्षेत्र प्रचार अधिकारी राजबीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट महिपाल नेगी,डॉ निशांत सैनी,पशुधन प्रसार अधिकारी विक्रम सिंह,एम पी सिंह,विशाल वर्मा,ललित पुष्कर और मनीष काम्बोज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369