आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है जिसके चलते हिमाचल प्रदेश से रुड़की भेजी गई कांग्रेस की कोर्डिनेटर नमिता मेहरा नगर के सभी वार्ड में जाकर लोगों से संपर्क करने में जुटी है ।इतना ही नहीं नमिता मेहरा भाजपा सरकार की नाकामियों को भी लोगों को प्रमुखता से बता रही है। सोत मोहल्ले में आयोजितब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी तनवीर कुरेशी के आवास पर पहुंची नमिता मेरा ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां लोग कोरोना महामारी से परेशान हैं तो वहीं बहुत से परिवारों ने अपनों को खोया भी है ।उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है आलम यह है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है गैस सिलेंडर महंगा हो चुका है दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है ऐसे में लोगों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है अगर समय रहते सरकार नानबदली गई तो हालात और भी खराब हो जाएंगे ।नविता मेहरा का तनवीर कुरैशी और उनकी टीम ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष सैनी ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है इस बार कांग्रेस पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनेगी कांग्रेस पार्टी देश की आजादी के बाद की सबसे पुरानी पार्टी है जिस पर लोग आज भी पूरा विश्वास करते हैं उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबसे पहले कांग्रेस के संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी तनवीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है कांग्रेस ने हमेशा लोगों को सम्मान देने का काम किया है उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठित होकर कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करें 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जी जान से जुट जाना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महानगर सचिव मोहम्मद मुबाशिर ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं किसान से लेकर आम आदमी तक बेहाल है जिसकी सरकार को जरा भी कोई चिंता नहीं है अगर समय समय रहते भाजपा सरकार को सबक ना सिखाया गया तो हालात और भी खराब हो जाएगे। हाजी तनवीर कुरेशी जी के निवास पर मंजू कश्यप ,आशीष अग्रवाल, पार्षद ,डॉक्टर अफजल सेवा दल नगर अध्यक्ष, कहकशा जिलाध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला