आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के तेलीवाला गांव मैं एक 22 वर्षीय युवक ने ग्रह कलेस के चलते फांसी लगाकर आत्महत्त्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। दरअसल तेलीवाला गांव निवासी मोहम्मद अयूब मूल रूप से अजमेर राजस्थान का निवासी था जो कई वर्षों से तेलीवाला गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा था। मोहम्मद अय्यूब मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था।

पुलिस के मुताबिक अय्यूब के तीन छोटे छोटे बच्चे भी हैं अक्सर दोनो पति पत्नी में छोटी छोटी बात पर तकरार रहती थी घर मे कलेस बढ़ता ही जा रहा था। पिछले एक माह से मर्तक की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। एक माह से दोनों पूरी तरह से अलग रह रहे थे। मर्तक अयूब के भाई के मुताबिक उसने अपने छोटे भाई को कई बार समझाया लेकिन वो नही माना। उस पर कुछ कर्ज़ भी था और अक्सर तनाव में रहता था। सुबह उसका भाई जब घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था उसने काफी खटखटाया लेकिन कोई बाहर नहीं आया तो उसे शक हुआ।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उसने इसकी सूचना तुरंत ही गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्तक अय्यूब के शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है।वहीं इस बाबत एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि तेलीवाला गांव में युवक ने खुदकुशी की है जिसके शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला