आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा के सुसाड़ी गांव में 17 लाख की लागत से बन रही सड़क में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत पर मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क में कुछ खामियां मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने सम्बंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है।तो वहीं भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देशराज कर्णवाल ने भी सड़क की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर करते हुए गुणवत्ता से कोई समझौता ना करने की चेतावनी दी है।

इस बाबत सड़क के ठेकेदार नीरज बालियान ने बताया कि रात्रि के समय कार्य होने पर सड़क में कुछ कमी रह गई थी जिसे अधिकारियों के आदेशानुसार समय रहते ठीक करा दिया गया है अब किसी तरह की कोई नाराज़गी ग्रामीणों में नहीं है। गौरतलब है कि राज्य योजना से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रस्ताव पर सुसाड़ा गांव से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क लगभग 17 लाख की लागत से बन रही है जिसकी ग्रामीणों द्वारा सड़क में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल से की गई थी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क के कुछ हिस्से को हटवाते हुए पुनः सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ करने के आदेश सम्बंधित ठेकेदार को दिए हैं इतना ही नहीं ठेकेदार नीरज बालियांन को लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने एक नोटिस भी जारी कर गुणवत्ता से कोई समझौता ना करने और एसडीबीसी की लैंगिंग करने की सख्त चेतावनी भी दे डाली है।
लेकिन वहीं ठेकेदार द्वारा सड़क को और बेहतर गुणवत्ता की बनाये जाने का आश्वासन अधिकारियों को दिया गया है। ठेकेदार नीरज बालियान का कहना है कि सड़क पर सफाई कार्य मे कुछ खामियां रह गई थी जिन्हें दूर किया जाएगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।सड़क को और बेहतर तरीके से बनाया जाएगा।वहीं इस बाबत भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि सड़क का कार्य दिन रात चल रहा है गाड़ी देरी आने से कुछ कमी रह गई थी लेकिन ठेकेदार बेहतर तरीके से कार्य करने में जुटा है कोई लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला