आरिफ़ नियाज़ी
आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी अब पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं ।आदर्श नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पुराने कांग्रेसी मंगलवार को एक मंच पर एकजुट दिखाई दिए ।सभी कांग्रेसियों का कार्यक्रम के संयोजक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने शॉल और माला से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सभी शहर के बड़े कांग्रेसी नेताओं में उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान सभी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर लाल शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकारों ने देश में सिवाय महंगाई के कुछ नहीं दिया जिसके चलते आज आम आदमी से लेकर सभी वर्ग के लोग बेहद परेशान है इस बार सभी कांग्रेसी एकजुट होकर कांग्रेस को जिताने का काम करें इससे बढ़कर और कोई कार्य नहीं हो सकता।इस दौरान हरिद्वार के पूर्व सांसद हरपाल साथी ने कहा कि कांग्रेस को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना पार्टी के बड़े नेताओं पर निर्भर करेगा। तभी कांग्रेस पार्टी भाजपा को शिकस्त दे पाएगी।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए ताकि पार्टी के लिए नए आयाम स्थापित किये जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी वर्गों का सम्मान दिया है कांग्रेस पार्टी आजादी के आंदोलन से जुड़ी हुई पार्टी है जो जन मुद्दों को लेकर हमेशा आगे रही है ।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में किसी को भी प्रतियाशी बनाये लेकिन सभी को एकजुट होकर पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकारों में जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है जनता अब समझ चुकी है कि उसका भला कांग्रेस ही कर सकती है इस लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर उत्तराखंड पब्लिसिटी विभाग के जिला सयोंजक जगदेव सिंह सेखों ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि पूरे देश की जनता भाजपा सरकार में परेशान है कोरोना काल मे लोगों के रोज़गार चले गए लेकिन देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों की कोई सुध नहीं ली इस बार प्रदेश की जनता तैयार है भाजपा को करारा जवाब देगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पूरी मजबूती के साथ सभी कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाएं और बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करें ताकि उत्तराखंड में आने वाली सरकार कांग्रेस की हो । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद हरपाल साथी और संचालन कुलदीप सूर्यवंशी तथा आशीष सैनी ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष सरीन, सकीना गॉड,भूषण त्यागी ,सुशील कश्यप, मोहम्मद मुब्बशिर,कुलदीप सूर्यवंशी ,राजवीर रोड़, सपना बाल्मीकि, रानी जैकम, सलीम खान, कहकशा, नमिता मेहरा, रईस अहमद ,पंकज सोनकर ,चंद्रभान, सुखविंदर, मकसूद हसन,डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, श्याम सिंह नागयान,मुकेश सैनी मंजू कश्यप जितेंद्र सैनी आदेश सैनी, रवि त्यागी, मुरसलीन मनोज जैन, अब्दुल कादिर शादी सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला