आरिफ नियाज़ी
अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही रुड़की विधानसभा में आसपास के लगने वाले गांव को भी शामिल किया जाएगा। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा इस मामले को लेकर बेहद संजीदा दिखाई दे रहे हैं।प्रदीप बत्रा ने रविवार को अपने कैम्प कार्यालय पर दो टूक कहा कि परिसमन होने पर रुड़की विधानसभा में आसपास के क्षेत्र को भी शामिल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा ताकि वहां का विकास भी तेज गति से हो सके। हालाँकि भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास सभी जगह पर तेज़ी के साथ हो रहा है लेकिन अगर रुड़की विधानसभा में कुछ और गांव को भी जोड़ दिया जाए तो विकास में तेज़ी आएगी।

प्रदीप बत्रा ने कहा कि मोहनपुरा,सुभाषनगर,कृष्णानगर और नगला इमरती जैसे गांव को रुड़की विधानसभा में शामिल किया जाता है तो इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास होगा और विकास को गति मिलेगी। गौरतलब है कि नगला इमरती गांव से भाजपा नेता मनोज त्यागी अपने दर्जनों साथियो के साथ भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा से मिलने पहुंचे थे जहां उन्होंने आरोप लगाया था कि आज तक भी उनके क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है जल भराव की स्थिति जस की तस बनी हुई है कोई भी जनप्रतिनिधि उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे गांव और उसके आसपास के क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
क्षेत्र के हालात बेहद खराब हो चुके हैं इसलिए उनके गांव नगला इमरती गांव को या तो रुड़की विधानसभा से जोड़ा जाए या फिर प्रदीप बत्रा जैसा विधायक क्षेत्र को मिल जाये।मनोज त्यागी ने शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खुलवाने पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का आभार भी जताया था और उन्हें बुके और मिठाई बांटकर उनका आभार भी जताया था ।इस मौके पर बड़ी संख्या में भजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला