रुड़की के खेलडी गांव में तालाब में मछली चुराने के मामले ने तूल पकड़ लिया जिसे लेकर तीन चार लोगों ने युवक किन जमकर लाठी-डंडो से धुनाई कर दी।जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को तुरंत ही रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है ।फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरअसल खेलड़ी गांव निवासी कलीम का आरोप है कि सुबह सवेरे वह अपने खेत पर काम करने के लिए गया था।

जैसे ही वह अपने मछली के तालाब के पास पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के तीन चार ग्रामीणों ने उस पर लाठी डंडो से जोरदार हमला बोल दिया।इस हमले में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबे की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।कलीम के परिजनों ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।वहीं इस बाबत एस पी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था तहरीर आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला