Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की कांग्रेस कोर्डिनेटर का पूर्व मंत्री के आवास पर हुआ ज़ोरदार स्वागत,देवेंद्र प्रताप सैनी भी करेंगे 2022 में विधानसभा चुनाव की दावेदारी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में 2022 के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है तो वही रुड़की शहर की सीट को लेकर कांग्रेस पार्टी भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है ।इसीलिए पार्टी ने नमिता मेहरा को रुड़की शहर की कोऑर्डिनेटर बनाकर भेज दिया है जो पिछले सप्ताह से रुड़की में ही डेरा डाले हुए हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहीं है। नमिता मेहरा रुड़की के सभी वार्ड और गांव गांव का दौरा कर चुकी हैं आज सोमवार को पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी के आवास पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नमिता  मेहरा  का बुके देकर जोरदार स्वागत किया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान नमिता मेहरा  ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्हें रुड़की के लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है भाजपा ने महंगाई और भ्रष्टाचार के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया है आज देश के हालात बेहद खराब है। देश और प्रदेश की जनता अब भाजपा को उखाड़ फेंकना चाहती है।उन्होंने कहा कि 2022 में के होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी का परचम ही लहराएगा और भाजपा को बड़ी शिकस्त मिलेगी उन्होंने कहा कि किसान से लेकर आम आदमी तक भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का शिकार हुआ है जिसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि वह लगातार रुड़की के सभी क्षेत्रों का सर्वे कर चुकीं है जहां भाजपा सरकार को लेकर लोगों में बेहद नाराजगी दिखाई दे रही है इसीलिए जनता इस बार कांग्रेस को भारी मतों से जीता कर उत्तराखंड की सत्ता में भेजेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की  सरकार में लोग बेहद परेशान है बेरोजगारी चरम पर है जिसे देखने वाला कोई नहीं है आलम यह है कि भाजपा सरकार में लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है अब प्रदेश की जनता  कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रहीहैं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रताप सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसकी बुनियाद आजादी के आंदोलन में रखी  गई थी कांग्रेस पार्टी की पहचान समावेशता और विविधता रही है। दस साल बाद फिर समाज वापस इस ओर मुड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि  समावेशता और विविधता में विकास छुपा हुआ है 2022  के विधानसभा चुनाव  कांग्रेस पार्टी इसी मुद्दे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही सभी वर्गों को साथ लेकर चली है कांग्रेस ने हमेशा बेहतर सरकार दी है। इस बार भी जनता कांग्रेस को भारी बहुमत के साथ उत्तराखंड की सत्ता तक  पहुंचाएगी।युवा नेता  देवेंद्र प्रताप सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को रुड़की की  जनभावनाओं को  समझना चाहिए और उनको विज़न स्टेटमेंट में डालना चाहिए।  2022 में कांग्रेस मज़बूती के साथ आए इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे  प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि  कांग्रेस पार्टी अगर ये समझती है  कि चुनाव हम बेहतर तरीके से लड़ सकते हैं तो वह चुनाव ज़रूर लड़ेंगे।और पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा इतना ही नहीं पार्टी में दावेदारी भी ज़ोरदार तरीके से  की जाएगी। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ,यशवीर सैनी एडवोकेट, विक्रम प्रजापति, त्रिवेंद्र, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष सैनी, डॉक्टर राजेंद्र सैनी, दीपचंद, रामगोपाल शर्मा, भगवानपुर से नासिर प्रवेज़,और राजू सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369