आरिफ़ नियाज़ी
टोक्यो में हॉकी के मैच में भारत की ओर से इतिहास रचने वाली वंदना कटारिया के आवास पर जहां हरिद्वार ज़िले के बधाई देने पहुंच रहे हैं वहीं जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने हैट्रिक मारने वाली वंदना कटारिया के आवास पर पहुंचे झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने वंदना के परिवार को बधाई देते हुए कहा कि आज उन्हें वंदना पर बहुत गर्व है वंदना ने उत्तराखंड के साथ साथ देश का नाम भी पूरी दुनिया मे रोशन किया है ऐसी बेटी की मां को नमन करने उनके आवास पर पहुंचे है।

देशराज कर्णवाल ने कहा आज पूरी दुनिया वंदना को पहचान चुकी है वंदना ने साबित कर दिया है कि अनुसूचित जाति की बेटियां भी इतिहास रच सकती हैं और अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकतीं हैं आज पूरा देश वंदना कटारिया को भारत का नाम रोशन करने पर उन्हें बधाइयां दे रहा है।देशराज ने कहा कि बहादराबाद के छोटे से गांव की रहने वाली वंदना बेटी ने समाज और देश का नाम जो रोशन किया है उसे कभी भुला नहीं पाएंगे। देशराज कर्णवाल ने कहा कि वह वंदना के हौंसले को सलाम करना चाहते हैं जिसने बेहद कम उम्र में टोक्यो में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जो इतिहास रचा है उसे पूरी दुनिया देख रही है।
वह आज उस मां को नमन करने पहुंचे हैं जिनकी बेटी ने ना सिर्फ समाज बल्कि देश और प्रदेश का नाम पूरी दुनिया मे रोशन किया है।वंदना के आने पर वो एक भव्य कार्यक्रम कर वंदना को सम्मानित भी करेंगे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला