Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में ओबीसी समाज ने जताया मोदी सरकार का आभार,चैम्पियन ने कहा ओबीसी समाज को आरक्षण देना ऐतिहासिक फैसला

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के एक  होटल में रविवार को  भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक  प्रेसवार्ता  का आयोजन किया जिसमें  भाजपा  ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ओबीसी समाज को  स्वास्थ्य सेवाओं में 27 प्रतिशत  आरक्षण दिए जाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान का आभार जताया है ।इस मौके पर खानपुर से भाजपा  विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने कहा कि ओबीसी समाज को कांग्रेस पार्टी  हमेशा नज़र  अंदाज़ करती रहीं जिसके चलते  ओबीसी समाज को  कोई सम्मान नही मिल पाया।

उन्होंने कहा आज बड़े गर्व का समय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ओबीसी समाज को समान दिया है उसके लिए ओबीसी समाज उनका और भाजपा का हमेशा आभारी रहेगा।उन्होंने कहा कि  देश के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी को सम्मान  राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया तो वहीं इसके लिए 123वां संविधान संशोधन करके संविधान में एक नया अनुच्छेद 338बी जोड़ा गया। आयोग को अब सिविल कोर्ट के अधिकार प्राप्त होंगे और वह देश भर से किसी भी व्यक्ति को सम्मन कर सकता है और उसे शपथ के बयान देने को कह सकता है।

चैम्पियन ने कहा कि अब मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण स्वास्थ्य सेवाओं में दिया है । इसके साथ ही मोदी  केबिनेट ने 27 मंत्रियों को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि पूरा ओबीसी समाज मोदी सरकार का ऋणी है और  पूरी तरह भाजपा के साथ है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी ने कहा कि  भाजपा की सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

ओबीसी समाज ने सदैव भाजपा का साथ दिया है और ओबीसी समाज को जो सम्मान मोदी सरकार ने दिया वह कभी पहले नही मिला उन्होंने कहा कि 2022 चुनाव में पूरा समाज भाजपा का साथ देकर एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देना सरहानीय कदम है और ओबीसी मोर्चा उनका धन्यवाद करता है। प्रदेश मंत्री धीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछड़ों के उत्थान के लिए किए जा रहे सराहनीय हैं सदैव समाज उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर मोर्चे के जिला महामंत्री अर्जुन मुखिया, डॉ. प्रदीप, डॉ. राजेश वर्मा, चौधरी रविन्द्र काला आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369