Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में कर्नल कोटियाल को मुख्यमंत्री के रूप में पेश करेगी आम आदमी पार्टी, सिसौदिया ने उत्तराखंड की जनता से मांगा सुझाव

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने ब्रहस्पतिवार को एक होटल में प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है तीन तीन मुख्यमंत्री बदले गए लेकिन लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे भरष्टाचार बड़े पैमाने पर हो रहा है भरस्टाचार रोक पाने में सरकार असफल रही है। आम आदमी पार्टी सभी विधानसभा चुनाव में अपने प्रतियाशी खड़े करेगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से खराब है इसीलिए उत्तराखंड से पलायन हुआ है दिल्ली मॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद कार्य करेगी। शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर पार्टी बेहतर कार्य करेगी।उन्होंने साफ साफ कहा कि आम आदमी पार्टी आपराधिक प्रव्रत्ति के लोगों को पार्टी में शामिल नहीं करेगी।उन्होंने उत्तराखंड की जनता से कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री बनाये जाने का सुझाव भी मांगा।सिसौदिया ने कहा कि बेहतर शिक्षा बेरोज़गारी के कारण ही लोग उत्तराखंड से पलायन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर उत्तराखंड वासियों के सपनों को साकार करेगी।जिन मुद्दों को  लेकर आम उत्तराखंड का गठन हुआ था उन्हीं मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी आगे बढ़ेगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369