आरिफ नियाज़ी
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का रुड़की के जीवन दीप आश्रम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान उन्होंने जीवन दीप आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान सतचंडी यज्ञ में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो पिछले लंबे समय से महामंडलेश्वर का आशीर्वाद लेते रहे हैं यहाँ पहुंचने पर उन्हें अत्यंत आत्मिक सुख प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि सतचंडी यज्ञ एक धार्मिक आयोजन है जो समाज की सुख सम्रद्धि के लिए किया जाता रहा है इस बार मेरा सौभाग्य है कि इसमें मुझे पहुंचने का अवसर मिला। इस मौके पर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि माहाराज ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं उसके आत्मबल और मनोबल में व्रद्धि होती है। मां दुर्गा सदैव शक्ति रूपिणी मानी गई हैं शक्ति की उपासना करने से मनुष्य में सुख संम्पन्नता प्राप्त होती है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
माहाराज ने इस दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया और आप के वरिष्ठ नेता अजय कोठियाल को मंत्रोचार के साथ शॉल और धोती भेंट की।इस मौके पर दिल्ली संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया,उत्तराखंड के आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर,विधायक प्रवीण कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफरोज़, आप नेता कर्नल कोठियाल,विजय शर्मा,राजीव चौधरी,दिनेश धीमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला