Jan Mudde

No.1 news portal of India

मेयर के आश्वासन के बाद नरम पड़े सफाई कर्मचारी यूनियन के तेवर, जल्द लौटेंगे काम पर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर  हड़ताल जारी है जिसे खुलवाने के लिए मेयर गौरव गोयल पूरे जी जान से जुट गए हैं हालांकि इसमें वो कहीं ना कहीं कामियाब भी रहे है  उनके आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन  के तेवर नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। सफाई कर्मियों के समर्थन में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने  सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों को लेकर वह प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री से जल्द ही वार्ता करेंगे,वहीं उन्होंने कहा कि आगामीय तीस जुलाई को बोर्ड की बैठक में भी उनकी मांगों को रखा जाएगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि निगम के सफाई कर्मचारियों की काफी समय से की जा रही मांगे जायज हैं और उनकी सभी मांगों को शासन स्तर पर पूरा कराने के साथ ही किसी भी निगम के सफाई कर्मियों का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि सुखविंदर बाल्मीकि,नरेश बिरला,विनेश कुमार,विजेंदर कुमार,राहुल,प्रशांत कुमार ने निगम के सफाई कर्मियों की मांगों को शीघ्र पूरा कराने के लिए मेयर से उचित कदम उठाने को कहा तथा उनकी समस्याएं को रखा।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं हालांकि इस दौरान मेयर गौरव गोयल को सफाई कर्मचारियों का भारी विरोध भी झेलना पड़ा लेकिन मेयर गौरव गोयल के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी जल्द ही काम पर लौट सकते हैं हालांकि मेयर गौरव गोयल ने महर्षि बाल्मीकि के नाम पर एक घाट का नाम रखने का प्रस्ताव भी नगर निगम में पास करा दिया है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369