आरिफ नियाज़ी
कलियर इमली मार्ग पर मंगलवार की शाम को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत ही सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां एक कि हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर ऐम्स ऋषिकेश में रैफर किया गया है।जबकि दूसरे युवक का उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है बाइकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके परखचे उड़ गए।
दरअसल सहारनपुर ज़िले के सम्भालकी गांव निवासी मुकीम मंगलवार की शाम पिरान कलियर में अपने किसी काम से आया था देर शाम जब वो अपनी बाइक से वापस लौटने लगा तो इमली रोड़ पर उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई जिसमें मुकीम और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भर्ती कराया गया जहां मुकीम की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर ऋषिकेश ऐम्स में रैफर किया गया है। फिलहाल दोनो घायलों के परिजन सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और उनकी अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली।
वहीं इस बाबत अस्पताल के डॉक्टर दीपक पांडे का कहना है कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें लगीं हैं जिनमे मुकीम की हालत गंभीर देखते हुए हायर सैन्टर रैफर किया गया है।जबकि घायल अँजेश का उपचार हॉस्पिटल में ही चल रहा है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला