आरिफ नियाज़ी
रुड़की ईदुल अज़हा की नमाज़ कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। बुधवार को ईदगाह में पांच लोगों ने ही ईद की नमाज़ अदा की ईद की नमाज़ मुफ़्ती सलीम ने अदा कराई। नमाज़ अदा होने से पूर्व सुबह सवेरे से ही भारी पुलिस फोर्स ईदगाह में पहुंच चुका था।इस दौरान रहमानिया मदरसे के मुफ़्ती सलीम ने कहा कि ईद उल अज़हा की नमाज़ कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक अदा कराई गई है पुलिस प्रशासन ने ईदगाह में पांच लोगों को ही नमाज़ अदा करने की अनुमति दी थी जो लोग नमाज़ से रह गए हैं वो चार नफिल चाशत के अपने घरों पर भी अदा कर सकते हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
मुफ़्ती सलीम ने लोगों से कुर्बानी को लेकर अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी खुले में ना करें कुर्बानी की गंदगी को खुले में ना डालें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। जो भी गंदगी है उसे नगर निगम द्वारा लगाए गए डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने कहा कि ईद उल अज़हा आपसी सौहार्द और भाईचारे का त्यौहार है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद उल अज़हा को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें कुर्बानी के बाद साफ सफाई करें और खास तौर से नालियों के अलावा आसपास की गंदगी को दूर करें। ईद उल अज़हा की नमाज़ रहमानिया मदरसे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद तंज़ीम अली और अब्दुल मलिक ने भी अदा की।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला