Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के कर्नल्स हॉस्पिटल की सील हटी, अस्पताल खोलने की मिली अनुमति,कोरोना काल मे हुई थी बड़ी कार्यवाही

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

दिल्ली रोड स्थित कर्नल्स अस्पताल  पर लगी सील को खोल दिया गया है रुड़की पहुंचे एसीएमओ डॉक्टर  हनुमान शाक्य ने  मौके पर पहुंचकर अस्पताल को खोले जाने की अनुमति दी।गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान  स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने खामियां मिलने पर सील लगाने की कार्यवाही की थी लेकिन जांच के बाद सब कुछ ठीक मिलने पर  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल खोलने की अनुमति प्रदान की अब मरीजों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

ए सीएमओ डॉक्टर हनुमान शाक्य आज मंगलवार को सीएमओ के आदेश पर कर्नल्स हॉस्पिटल पर लगी हुई सील को हटाने पहुंचे थे जहाँ उन्होंने अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कर्नल्स हॉस्पिटल की ओपीडी और आई पी डी  सर्विसेज़ को बहाल कर दिया । इस दौरान अस्पताल के संचालक डॉक्टर ( कर्नल ) अदनान मसूद ने सीएमओ  और एसीएमओ का आभार प्रकट करते हुए कहा की कर्नल्स हॉस्पिटल पहले की तरह अपनी ज़िम्मेदारियों का दायित्व हमेशा निभाता रहेगा मरीज़ों की देखभाल भी बेहतर तरीके से की जाएगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

गौरतलब है कि डॉक्टर अदनान मसूद  भारतीय सेना में २१ साल तक अपनी सेवा दे चुके हैं और MD मेडिसिन होने के साथ साथ critical  care के माहिर  भी हैं। डॉक्टर अदनान मसूद को महामहिम राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र द्वारा मैडल से सम्मानित भी  किया जा चुका है और इतना ही नहीं उन्होंने सेना में अपनी सेवाएँ देने के बाद पीएमआर लेकर कर्नल्स अस्पताल  को शुरू किया था और एक साल में काफ़ी शोहरत हासिल की है जिसके कारण पिछले एक साल के अंदर ही कर्नल्स हॉस्पिटल ने रूड़की और आस पास के इलाक़ों में अपनी एक अच्छी पहचान बना ली है और बहुत लोगों को इनके यहाँ ईलाज से फ़ायदा हुआ है।

ज्ञात रहे कर्नल्स हॉस्पिटल में General सर्जरी, emergency एवं critical care, नूरॉलॉजी, किड्नी एवं ह्रदय रोगों का सफल इलाज किया जाता है और कर्नल्स अस्पताल में TMT, ECG, डिजिटल x ray और अत्याधुनिक मशीनो से लैस पथॉलॉजी लैब मौजूद है।
डॉक्टर ( कर्नल ) अदनान मसूद ने बताया की हमारा लक्ष्य सभी लोगों का ईलाज बहुत की मुनासिब दर पर किया जाता है और हमारी कोशिश है की रूड़की और आसपास के मरीज़ों को सब ईलाज यहीं मिल सके और परेशान हो कर दिल्ली या देहरादून ना भागना पड़े इसीलिये कर्नल्स हॉस्पिटल को आर्मी स्टैंडर्ड पर बनाया गया है और इसके अंदर हर वोह सुविधा दी गयी है जिस से मरीज़ों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। डॉ

अदनान मसूद ने सभी मरीज़ों और उनके रिश्तेदारों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की आप सबकी दुआओं के कारण ही आज आपका अस्पताल फिर से खुल गया है और आपकी ख़िदमत के लिए तैयार है। कर्नल्स हॉस्पिटल की सर्विसेज़ बहाल होने से आस पास के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी और लोगों ने CMO एवं ACMO हरिद्वार का आभार प्रकट करते हुए कहा की अब मरीज़ों और उनके परिजनों की परेशानी दूर हो जाएगी जो पिछले तक़रीबन दो महीने से अपने ईलाज के लिए बहुत परेशान हो रहे थे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369