Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के रामनगर में कारोबारी पर लगा करोड़ों कि भूमि कब्जाने का आरोप, दोनों पक्षों में जमकर हुआ हंगामा,पुलिस ने निर्माण रुकवाया

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की के रामनगर संकट मोचन मंदिर के पास गोल घेरा  में  एक कारोबारी पर मानसिक रूप से पीड़ित एक  व्यक्ति की करोड़ों की भूमि को कब्जाने का गंभीर आरोप लगा है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से की है।शिकायतकर्ताओं में राजकुमार,सतीश कुमार,विनय चौधरी, ललित कुमार,राजीव शर्मा,राधेश्याम,विक्रांत, और दीपक कुमार आदि शामिल हैं। जिन्होंने एएसडीएम पूरण सिंह राणा और  पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। इतना ही नहीं उनका आरोप है कि  उक्त मकान का एच आर डी ए से नक्शा भी पास नहीं है। शिकायत पर एस डी एम पूरण सिंह राणा ने फिलहाल उक्त भूमि के निर्माण पर रोक लगाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल रूड़की के रामनगर स्थित संकट मोचन मंदिर के पास कारोबारी संदीप वर्मा का मकान था जिसका वो जीर्णोद्धार कर रहे हैं। आरोप है कि कारोबारी के बराबर में मानसिक रूप से ग्रसित एक व्यक्ति की भूमि है जो फिलहाल खंडर में तब्दील है जिस पर कारोबारी की नज़र है। कारोबारी उस भूमि को कब्जे में लेकर मकान का निर्माण करना चाहता है।

इस मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर कहासुनी हुई हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा।  पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष भीड़ गए जिसके चलते पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया।फिलहाल पुलिस प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369