Jan Mudde

No.1 news portal of India

नूरपुर के जंगल मे गुलदार की दस्तक से ग्रामीण दहशत में, खेत से भागकर ग्रामीण ने बचाई अपनी जान

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के बूड़पुर नूरपुर गांव में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। गुलदार की दहशत से ग्रामीण अपने खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि  सूचना देने के बावजूद भी वन विभाग के अधिकारी पूरी तरह से बेबस बने हुए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि गुलदार के खेतों में दिखाई देने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को समय पर सूचना दे दी गई थी लेकिन बावजूद इसके अधिकारी अभी तक भी नहीं पहुंचे हैं वही जब इस बाबत रुड़की  वन  रेंजर मयंक गर्ग ने बताया कि उन्हें बूड़पुर नूरपुर के जंगल में गुलदार के होने की कोई सूचना नहीं मिली है जैसे ही सूचना मिलेगी विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पिंजरा लगाएगी।

दरअसल शाम के समय बूड़पुर नूरपुर गांव निवासी ग्रामीण  नरेश  अपने खेत पर काम करने के लिए गया था जैसे ही नरेश अपने खेत से वापस लौटने लगा तो रास्ते मे उसे गुलदार दिखाई दिया जिसे देखकर नरेश के होश उड़ गए।नरेश किसी तरह अपनी जान बचाकर आनन फानन में  गांव  में पहुंचा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों में फिलहाल  गुलदार की दस्तक से दहशत का माहौल है।

फिलहाल ग्रामीण अपने खेतों में जाने में भी डर महसूस कर रहे हैं। उन्हें गुलदार की दहशत सता रही है। ग्रामीण नरेश और विश्वाश का आरोप है कि उन्होंने  गुलदार की सूचना वन विभाग के अधिकारियों से समय पर की थी लेकिन विभाग ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं इस बाबत रुड़की वन रेंजर मयंक गर्ग का कहना है कि उनके पास गुलदार की कोई सूचना नहीं आई है वन विभाग को जैसे ही सूचना मिलेगी उस पर संज्ञान लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369