आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर नगर पालिका परिषद बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी महामारी को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रहा है। पूरे मंगलौर क्षेत्र में फॉगिंग और कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव लगातार जारी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अज़हर अली ने बताया कि पालिका प्रबन्धन डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी को लेकर बेहद गंभीर है ज़िला अधिकारी द्वारा बैठक में डेंगू और मलेरिया फैलने को लेकर सख्त निर्देश भी दिए गए जिसका पालन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने एक टीम भी बनाई है जो घर घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी से बचाव की जानकारी देगी।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर के गमलों,कूलर,और छत पर पानी जमा ना होने दें जिससे डेंगू का मच्छर पैदा ना हो सके। पानी जमा बिल्कुल ना होने दें इसे गंभीरता से लें। अज़हर अली ने बताया कि पूरे पालिका क्षेत्र में तेज़ी से फॉगिंग और कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है ताकि लोगों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी से बचाया जा सके।
गौरतलब है कि मंगलौर में चारों ओर गंदगी और साफ सफाई ना होने से कस्बे के लोग संक्रामक बीमारी की अक्सर चपेट में रहते हैं लोग डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी की चपेट में रहते हैं लेकिन अब पालिका के अधिशासी अधिकारी अज़हर अली का दावा है कि मंगलोर कस्बे की साफ सफाई पर विशेष नज़र रखी जा रही है और पालिका के सफाई कर्मियों को विशेष कस्बे के साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं।अब देखना ये है कि पालिका के ये दावे कितने सच साबित होते हैं।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला