Jan Mudde

No.1 news portal of India

शिकारपुर गांव में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर,कंटेनमेंट ज़ोन का पालन करने की ग्रामीणों से की पुलिस ने अपील

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

लंढोरा के शिकारपुर गांव में कोविड के  बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सख्त हो चुका है ।पुलिस भी  लगातार कंटेनमेन्ट ज़ोन का पालन करने की ग्रामीणों से अपील करती नज़र आ रही है। ग्रामीणों को पुलिस  अनाउंसमेंट के माध्यम से घर से बाहर ना निकलने और कोविड नियमों का पालन करने की सख्त अपील कर रही है।वहीं पुलिस ने  ग्रामीणों को  सख्त चेतावनी भी दी है कि यदि किसी ने कंटेनमेन्ट ज़ोन का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।

गौरतलब है कि शिकारपुर गांव में बड़े पैमाने पर कोरोना मरीज़ सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था पूरे गांव को सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल लिया था जहां पर सभी ग्रामीणों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनका उपचार सिविल हॉस्पिटल रुड़की और हरिद्वार  के हॉस्पिटल में चल रहा है गांव में प्रवेश करने वाले सभी बाहरी लोगों पर रोक लगा दी गई है।

गांव में सन्नाटा पसरा है पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गांव पर कड़ी नजर रख रहे हैं तो वहीं लंढोरा चौक्की पुलिस अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभा रही है। इस बाबत चौकी प्रभारी नीतीश शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र शिकारपुर गांव में सबसे अधिक लोग कोरोना जैसी महामारी की चपेट में आये हैं जिनका उपचार भी चल रहा है पूरे गांव को कंटेनमेन्ट ज़ोन बनाया गया है लोगों से इसके लिए अपील की जा रही है अगर कोई ग्रामीण इसका उल्लंघन करता है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369