Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने किया तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद, पकड़े गए चोरों पर पहले भी दर्ज हैं कई केस दर्ज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी
रुड़की के शंकरपुर गांव से  बीती 4 जून की रात को चोरी के मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया है चोरों के पास से पुलिस ने एक हायर कंपनी की एलईडी सोनी कम्पनी का स्पीकर,दो छोटे स्पीकर,एक रूम हीटर,एक एयर फ्रेशनर के अलावा  5350 की नगदी बरामद की है। तीनो पकड़े गए चोरों में लोकेश कुमार निवासी गांव शंकरपुरी,सुधीर कुमार और देवी लाल सुनहरा गांव के निवासी हैं।

सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ा गया  आरोपी सुधीर   बेहद शातिर है जिस पर  सिविल लाइन  कोतवाली में धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।

आरोपीलोकेश और देवीलाल  पर भी गंभीर धाराओं में पहले से ही केस दर्ज हैं फिलहाल तीनो को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। चोरी का सामान भी तीनो से बरामद हुआ है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369