Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। भक्तोवाली में क्षेत्रीय विधायक देशराज कर्णवाल का विरोध कर खरी-खोटी सुनाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में विधायक के पीए की ओर से एससीएसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

क्षेत्रीय विधायक के पीए ने गांव भक्तोवाली निवासी पंकज पुत्र महकार, महकार पुत्र काला को नामजद व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ थाना में एससी-एसटी के तहत 20 मई को मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में बताया कि 19 मई को विधायक देशराज कर्णवाल गांव भगतोवाली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए थे। गांव भगतोवली के ही कुछ लोग जो वहां पहुंच गए थे। कुछ लोगों ने विधायक द्वारा कुछ भी विकास कार्य न कराए जाने को लेकर खरी खोटी सुना दी थी।

इस लेकर 20 मई को पंकज व महकार व तीन अज्ञात के खिलाफ थाना झबरेड़ा में विधायक की ओर से एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि गांव भक्तोवाली निवासी रोहताश पुत्र रफल सिंह को उक्त मामले में उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369