Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी के कर्नल हॉस्पिटल पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े पैमाने पर मिली प्रशासन को खामियां, मरीज़ों से मोटी रकम वसूलने के मरीज़ों ने लगाए आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी के मंगलौर रोड पर स्थित करनल हॉस्पिटल पर आज ज़िला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही रही जिसमें खामियां मिलने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की।इस मौके पर जिलाधिकारी सी रविशंकर ,जॉइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल, सीएमएस डॉ शंभु नाथ झा, सीएएमएस संजय कंसल एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल,कोतवाल राजेश शाह,कोतवाल गंगनहर मनोज मैनवाल आदि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि रूडकी के करनल्स अस्पताल  के डॉक्टर अदनान मसूद के हॉस्पिटल की कोविड काल मे शिकायत मिल रही थी। अस्पताल पर आरोप था  की मरीज़ों से उपचार के नाम  मोटी रकम रकम वसूली जा रही है जिसको स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया।

इस दौरान जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन की टीम ने बिझौली गांव के एक मरीज के साथ साथ अस्पताल डॉक्टर के बयान भी दर्ज किए  ज़िला प्रशासन की इस कार्यवाही से दिनभर हड़कंप मचा रहा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369