कश्मीर के पुलवामा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका ढौंडियाल, भारतीय सेना की आधिकारिक वर्दी पहनने के लिए तैयार हो गयी है। नितिका ढौंडियाल, सेना में लेफ्टिनेंट बन गयी है जो 29 मई को आधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहनकर सेना में शामिल हो जाएंगी। आपको बता दे कि 18 फरवरी 2019 को एक सैन्य अभियान में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका ढौंडियाल ने कुछ दिनों बाद ही सेना में शामिल होने का मन बना लिया था। उस दौरान नीतिका, नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी, जिसे छोड़कर नितिका ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वुमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी, जिसे वो पिछले साल पास कर चुकी थी।

फिर उन्होंने स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्राउंड टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट पास में पास होने के बाद, मार्च 2020 में मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से नितिका को कॉल लेटर आ गया था।
हालांकि, अब ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल होने के लिए नितिका पूरी तरह से तैयार हो गयी है। लिहाजा, 29 मई को नितिका अधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहनेंगी। मेजर विभूति के शहीद होने के बाद सोशल मीडिया पर नीतिका का अपने पति को अलविदा करने का भावुक वीडियो काफी वायरल हुआ था। 18 फरवरी को अपने पति की पहली पुण्यतिथि पर नीतिका ने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि मुझे भी देश की सेवा करने का मौका मिलेगा।





More Stories
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद पति गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।
हरेला प्रकृति और संस्कृति के समन्वय का महापर्व -कुलदीप सिंह बिष्ट।
शहीद राजा विजय सिंह डिग्री कॉलेज की राह होगी आसान? कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को सौंपा ज्ञापन।